भोगनीपुर: विदखुरी में संदिग्ध परिस्थितियों में खेतों में लगी आग, किसानों की करीब 8 बीघा फसल जलकर हुई नष्ट
भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के विदखुरी गांव में मंगलवार की दोपहर करीब 1 बजे संदिग्ध परिस्थितियों में खेतों में आग लग गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान राजाराम, शिवसिंह, लालाराम समेत किसानों की करीब 8 बीघा गेहूं की फसल जलकर नष्ट हो गई।