भरगामा: जर्जर बिजली तार बना जानलेवा, गिरने से बकरी की मौत और गाय झुलसी; ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
भरगामा प्रखंड के शंकरपुर पंचायत अंतर्गत गजबी गांव में बुधवार को बिजली विभाग की कथित लापरवाही एक बार फिर सामने आई। गांव में वर्षों से जर्जर अवस्था में लटक रहा बिजली का तार अचानक टूटकर नीचे गिर गया। इसकी चपेट में आने से मो मुस्ताक का एक बकरी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मो मुख्तार का एक गाय गंभीर रूप से झुलस गई।