स्वार: मसवासी नगर में गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश उत्सव पर कलश यात्रा का भव्य स्वागत
Suar, Rampur | Aug 3, 2026 मसवासी नगर मे संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज के 650वें प्रकाश उत्सव के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के समरसता संकल्प अभियान के तहत काशी से लाई गई पावन मिट्टी से भरे कलश का मसवासी नगर में भव्य स्वागत किया गया। नगर के विभिन्न मंदिरों में श्रद्धालुओं ने कलश के दर्शन कर गुरु रविदास जी के समता, मानवता, प्रेम और सामाजिक सद्भाव के संदेश को अपनाने का संकल्प लिया।