श्रीडूंगरगढ़: दुलचासर में परचून की दुकान में देर रात धमाके के बाद आग लग गई, लाखों का सामान राख हुआ
जिले के दुलचासर गांव में मंगलवार देर रात करीब तीन बजे एक परचून की दुकान में जोरदार धमाके के बाद आग लग गई। हादसे में दुकान का अधिकांश सामान जलकर राख हो गया, जबकि छत की 11 पट्टियां टूटकर गिरने से रैक, अलमारी सहित अन्य सामान भी क्षतिग्रस्त हो गया। जानकारी के अनुसार खारिया कुआं के पास श्यामसुंदर जाजड़ा की परचून की दुकान है। ग्रामीणों का कहना है कि दुकान में रखे