शाहपुर: शाहपुर में नवदिवसीय महामृत्युंजय महायज्ञ से गूंजा नगर, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
Shahpur, Betul | May 28, 2026 नगर में आयोजित नवदिवसीय महामृत्युंजय महायज्ञ इन दिनों क्षेत्रभर में आस्था, भक्ति और धार्मिक ऊर्जा का केंद्र बना हुआ है। महायज्ञ के चलते पूरे शाहपुर क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण देखने को मिल रहा है। सुबह से ही यज्ञ स्थल पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष एवं बुजुर्ग श्रद्धालु यज्ञ स्थल पहुंचकर परिक्रमा लगाते हुए नजर आये।