टिकारी: टिकारी के कस्तूरबा विद्यालय मखपा में विद्यालय प्रबंध कारिणी समिति की बैठक और विद्यार्थी सम्मान समारोह आयोजित
Tikari, Gaya | May 21, 2026 कस्तुरबा विद्यालय मखपा में विद्यालय प्रबंधकारिणी समिति की बैठक सह विद्यार्थी सम्मान समारोह का आयोजन गुरुवार दोपहर हुआ। टिकारी विधायक अजय कु. दांगी ने शिक्षक व अभिभावक को संबोधित किया। शिक्षा के समग्र विकास, बेहतर शिक्षण व्यवस्था एवं विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य को लेकर सभी ने अपने विचार साझा किए। जिसके बाद मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।