बागबाहरा: बीके बाहरा के एक युवक को सोन दादर से 16 लीटर शराब के साथ तेंदुकोना पुलिस ने किया गिरफ्तार
16 लीटर शराब के साथ बीके बाहरा निवासी अर्जुन पिता जगन्नाथ गोंड उम्र 21 वर्ष को सोन दादर से गिरफ्तार कर , उसके विरुद्ध आबकारी एक्ट 34 (2) की कार्रवाई की गई है । आरोपी के द्वारा सोन दादर में शराब बेचने की सूचना पर तेंदुकोना पुलिस ने आज , मौके पर दबिश देकर 16 लीटर शराब के साथ बीके बाहरा निवासी अर्जुन गोंड़ को गिरफ्तार किया गया है ।