बागबाहरा: किशनपुर के एक व्यक्ति को 6 लीटर देसी महुआ शराब के साथ पिथौरा पुलिस ने किया गिरफ्तार
मुखबिर की सूचना के आधार पर आज पिथौरा पुलिस की टीम ने पिथौरा थाना क्षेत्र के ग्राम किशनपुर में दबिश देकर , आरोपी शिवानंद बरिहा पिता रूपधर बरिहा के कब्जे से 6 लीटर देसी महुआ शराब जप्त किया । तथा आरोपी को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की है । आरोपी के द्वारा घर मे शराब छिपकर रखा था , तथा बेचने का कार्य कर रहा था ।