बागबाहरा: तेंदु लोथा के पास कार चालक ने स्कूटी सवार ब्यक्ति को मारी टक्कर , कार चालक के खिलाफ बागबाहरा थाना में अपराध दर्ज
अपने ग्राम परसुली से किसी कार्य से बागबाहरा जा रहे एक स्कूटी सवार व्यक्ति को, पीछे से आ रहे कार चालक ने तेन्दुलोथा के पास तेज एवं लापरवाही पूरा वाहन चलाते हुए टक्कर मार दिया । जिससे स्कूटी सवार व्यक्ति गिरकर घायल हो गया , स्कूटी सवार व्यक्ति की रिपोर्ट पर कार चालक के खिलाफ बागबाहरा थाना में अपराध दर्ज किया गया है ।