बागबाहरा: झलप बागबाहरा मार्ग पर नरतोरा मोड़ के पास एक तेज रफ्तार बाइक सवार व्यक्ति अनियंत्रित होकर गिरकर हुआ गंभीर रूप से घायल
झलप से बागबाहरा जाने वाले मार्ग पर ग्राम नरतोरा मोड़ के पास एक तेज रफ्तार बाइक सवार व्यक्ति अनियंत्रित होकर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसकी सूचना मिलने के बाद 112 वाहन की टीम ने मौके पर पहुंचकर घायल व्यक्ति को बागबाहरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां उसका उपचार जारी है। घायल व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई है ।