हज़ारीबाग: सलगावाँ में 9 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ की कलश यात्रा निकली, विधायक प्रदीप प्रसाद हुए शामिल
सलगावाँ गांव में आयोजित 9 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ की कलश यात्रा में विधायक प्रदीप प्रसाद शामिल हुए। उन्होंने श्रद्धालुओं के साथ पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। विधायक ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन सामाजिक समरसता और आध्यात्मिक चेतना को बढ़ावा देते हैं। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।