अरवल: मधुबन के पास तेज आंधी-तूफान से पीपल का पेड़ गिरा, NH-139 पर यातायात बाधित
Arwal, Arwal | Apr 10, 2025 गुरुवार दोपहर 3:00सदर थाना क्षेत्र के मधुबन के पास तेज आंधी और तूफान के कारण पीपल का पेड़ राष्ट्रीय राज्य मार्ग 139 पर गिर गया। पेड़ गिरने से मार्ग पर यातायात बाधित हो गया। गनीमत रही कि घटना के समय कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ और लोग बाल-बाल बच गए। सूचना मिलते ही प्रशासन की टीम के द्वारा पेड़ को हटाने का कार्य शुरू कर यातायात बहाल करने का कार्य किया जा रहा है