अरवल: तेज आंधी से जिले में 250 बिजली पोल उखड़े, मरम्मत के लिए 150 कर्मचारी लगाए गए
Arwal, Arwal | Apr 10, 2025 जिले में तेज आंधी के कारण 250 बिजली पोल उखड़ गए हैं। इस बात की जानकारी बिजली विभाग द्वारा गुरुवार शाम 7:30 बजे प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी गई है। बिजली विभाग द्वारा दावा किया गया है कि इसे लेकर व्यवस्था को दुरुस्त करने की त्वरित कार्रवाई की गई है। इसके लिए 150 मानव बल लगाए गए हैं। कुछ स्थानों को छोड़कर अधिकांश जगहों पर बिजली आपूर्ति सुचारू कर दी गई है।