औरैया: बिजली विभाग की लापरवाही, बनारसीदास में पेड़ की छटाई के दौरान बाइक क्षतिग्रस्त, पीड़ित ने विभाग से की शिकायत
क्षेत्र के बनारसीदास निवासी कन्हैया पुत्र योगेश चंद्र ने बिजली विभाग पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि शनिवार सुबह करीब 11 बजे बिजली विभाग की टीम उनके घर के सामने खड़े एक पेड़ को काट रही थी। इसी दौरान पेड़ अचानक उनकी खड़ी पल्सर बाइक पर गिर गया, जिससे बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। कन्हैया का कहना है कि पेड़ काटने से पहले उन्हें कोई सूचना नहीं दी