बक्सर: वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने पर डीएम के नेतृत्व में हुआ सामूहिक गायन
Buxar, Buxar | Mar 30, 2026 ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जिला प्रशासन बक्सर के तत्वावधान में समाहरणालय परिसर स्थित सभागार में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान सामूहिक रूप से ‘वंदे मातरम्’ का गायन कर देशभक्ति का संदेश दिया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सामूहिक वंदे मातरम् गायन के साथ हुआ, जिसमें उपस्थित पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।