कसार थाना क्षेत्र के जंगलीबीघा गांव में गुरुवार 9 बजे रात अवैध शराब के खिलाफ पुलिस ने छापेमारी अभियान चलाया। थाना अध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में 15 लीटर देसी शराब बरामद की गई है। छापेमारी के दौरान अंधेरे का फायदा उठाकर शराब कारोबारी फरार हो गया।