मोहड़ा: जेठियन पंचायत के पूर्व मुखिया का निधन, क्षेत्र में शोक
Muhra, Gaya | Mar 31, 2026 मोहड़ा प्रखंड की जेठियन पंचायत के पूर्व मुखिया सह राजद कार्यकर्ता प्रेमन मांझी की मंगलवार को मौत हो गई।प्रेमन मांझी लंबे समय से बीमार चल रहे थे।वह राजद के कट्टर कार्यकर्त्ता थे उनकी मौत की खबर मिलते ही अतरी विधानसभा राजद के पूर्व विधायक प्रत्याशी वैजयंती देवी उनके घर पहुंचकर उनके परिजनों से मुलाकात कर सांत्वना दी और आर्थिक मदद कर हर संभव मदद का भरोसा दिलाया