परिहार: परिहार प्रखंड में अकीदत के साथ अदा की गई ईद-उल-अजहा की नमाज़
परिहार प्रखंड क्षेत्र में ईद उल अजहा का त्योहार गुरुवार को धार्मिक उल्लास और भाईचारे के माहौल में मनाया गया। प्रखंड के विभिन्न ईदगाहों और मस्जिदों में सुबह से ही नमाजियों की भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों ने सामूहिक रूप से ईद उल अजहा की नमाज अदा कर देश और समाज में अमन-चैन, तरक्की और भाईचारे की दुआ मांगी। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी।