देवरी: गौरझामर में कड़ी सुरक्षा के बीच रानी अवंती बाई की जयंती मनाई गई, पुलिस की तैनाती रही
Deori, Sagar | Mar 20, 2025 गौरझामर में गुरुवार को ओबीसी क्रांति सेना द्वारा रानी अवंती बाई की जयंती मनाई गई। इस दौरान दत्तात्रेय मंदिर के विवाद के कारण यह कार्यक्रम दहशत के साए में मनाया गया। गुरुवार शाम 5 बजे ओबीसी क्रांति सेना के सदस्यों ने बताया कि उन्होंने रानी अवंती बाई की जयंती के अवसर पर एक रैली निकाली, जिसमें उन्होंने दत्तात्रेय मंदिर जाने की कोशिश की।