लांजी: लांजी में विकसित भारत संकल्प सभा में शामिल हुईं सांसद भारती पारधी, विधायक राजकुमार कर्राहे भी उपस्थित
Lanji, Balaghat | Jun 18, 2025 लांजी नगर मुख्यालय के सिद्धेश्वर मंगल भवन में विकसित भारत संकल्प सभा कार्यक्रम का आयोजन किया गया, इस कार्यक्रम में बालाघाट सांसद भारती पारधी, लांजी विधायक राजकुमार कर्राहे, पूर्व जिला पंचायत सभापति विजय खेरे सहित अनेक जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। इस अवसर पर सांसद भारती पारधी ने उपस्थितों को संबोधित किया, सभा में मौजूद सभी लोगों ने विकसित भारत का संकल्प लिया।