लांजी: कालीमाटी मार्ग पर कचरे की शिकायत के बाद कलेक्टर ने सीएमओ को दिए निर्देश
Lanji, Balaghat | Jun 17, 2025 कालीमाटी के ग्रामीणों द्वारा शिकायत में बताया गया कि लांजी नगर परिषद द्वारा लांजी से रिसेवाड़ा मुख्य मार्ग कालीमाटी एवं नीमटोला के बीच जो कूड़ा कचरा फेंका जाता है। उसका शीघ्रता से निराकरण कराया जाए। ग्रामीणों द्वारा की गई उक्त शिकायत पर संज्ञान लेते हुए कलेक्टर मीना ने सीएमओ लांजी को विशेष रूप से इस पर ध्यानाकर्षण कर कार्यवाही सुनिश्चित करने के लिए कहा है।