लांजी: लांजी में मोहनी ढाबा के पास विवाद, पुलिस ने 3 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया
Lanji, Balaghat | Jun 16, 2025 फरियादी विकास ने अपनी शिकायत में बताया कि आपसी बात को लेकर आरोपितों राजा, सागर और उनके 1 साथी ने अश्लील गाली-गलौच करते हुए मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी है, फरियादी की उक्त शिकायत पर पुलिस ने 3 आरोपितों के खिलाफ अपराध क्रमांक 122/25 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर जांच में लिया है, उनि महेश तुरकने द्वारा अग्रिम पुलिसिया कार्यवाही की जा रही है।