लांजी: लांजी में विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिता व ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का हुआ समापन, विधायक राजकुमार कर्राहे रहे मौजूद
Lanji, Balaghat | Jun 17, 2025 लांजी के शहीद भगत सिंह स्पोर्ट्स एकेडमी में ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर 2 दिवसीय विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिता का समापन हुआ। समापन के अवसर पर अतिथियों के रूप में लांजी किरनापुर क्षेत्र के विधायक राजकुमार कर्राहे के आतिथ्य में किया गया। इस अवसर पर सभी खिलाड़ियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की गई।