लांजी: ग्राम बेनेगांव में अज्ञात वाहन की टक्कर से सड़क दुर्घटना, मोटरसाइकिल चालक की मौके पर मौत
Lanji, Balaghat | Jun 16, 2025 गणेश पिता रामेश्वर आवरे 42 वर्ष अपने घर से मोटरसाइकल वाहन क्रमांक MP50/ZA 3517 पर सवार होकर ग्राम टेडवा की तरफ जा रहा था, तभी बालाघाट रोड पर अज्ञात वाहन ने उसको जोरदार टक्कर मारी, इस सड़क हादसे के बाद टक्कर मारने वाला उक्त वाहन चालक मौके से फरार हो गया, मृतक गणेश का शव सिविल हॉस्पिटल लांजी में रखा गया है, जिसका पोस्टमार्टम मंगलवार को किया जाएगा।