बांसवाड़ा: सदर थाना क्षेत्र स्थित नयागांव में कलयुगी बहू का खौफनाक चेहरा, गैस टंकी के विवाद में सास को बेरहमी से पीटा
कलयुगी बहू ने अपनी 70 वर्षीय सास पर चप्पलों और लात-घूंसों से ताबड़तोड़ हमला कर उन्हें लहूलुहान कर दिया। यह पूरी बर्बरता घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।शनिवार दोपहर 3 बजे परिजनों ने बताया कि कांता पत्नी रतनलाल निवासी नयागांव गंभीर रूप से घायल वृद्धा को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।