बागपत: सूजरा रोड पर अंग्रेजी शराब के ठेका का ताला तोड़ कर चोरों ने लाखों की शराब व नगदी चोरी, घटना सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद
Baghpat, Bagpat | May 24, 2026 सूजरा रोड पर अंग्रेजी शराब ठेका सैल्समैन प्रमोद ने रविवार की सुबह करीब साढे आठ बजे जानकारी देते हुए बताया कि रोजाना की तरह ठेका का ताला लगाकर घर चले गए थे। रविवार की सुबह मकान मालिक ने ठेका का ताला तोड़ कर चोरी की घटना से अवगत कराया। उन्होंने पुलिस को घटना की जानकारी दी। वह भी अन्य लोगों के साथ मौके पर पहुंचा और ठेके पर लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की।