चित्तौड़गढ़: गिलुंड में खेत पर काम करने के दौरान ट्रैक्टर की टक्कर से युवती की मौत, दुर्घटना कैसे हुई पुलिस हर पहलू से कर रही पड़ताल
शंभूपुरा क्षेत्र में ट्रैक्टर की टक्कर से खेत पर काम कर रही एक युवती की मौत हो गई। PM के बाद पुलिस दुर्घटना कैसे हुई मामले की पड़ताल में जुटी है। ASI गोवर्धन लाल के अनुसार गिलुंड निवासी शंकर लाल डांगी की पुत्री 22 वर्षीय चंदा ट्रैक्टर की चपेट में आ गई। अस्पताल लाने के दौरान बीच रास्ते उसकी सांसे उखड़ गई। हर पहलू से मामले की जांच की जा रही हैl