चित्तौड़गढ़: पैरालीगल वालंटियर आवेदकों के साक्षात्कार 16 मार्च को होंगे, तालुका के इंटरव्यू वीडियो से कराए जाएंगे
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा पैरालीगल वालेन्टीयर की अस्थायी नियुक्ति के आवेदकों के साक्षात्कार 16 मार्च को लिये जायेंगे। जिला विधिक प्राधिकरण के सचिव भानु कुमार ने बताया कि दोपहर 2.00 बजे से प्राधिकरण अध्यक्ष ओमी पुरोहित साक्षात्कार लेंगे । तालुका मुख्यालय के साक्षात्कार वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से होंगे।