जसवंतनगर: छिमारा मार्ग पर रात्रि गश्त में पुलिस को मिली वृद्ध महिला को सरकारी वाहन से घर पहुंचाया, पुलिस ने किया सराहनीय कार्य
छिमारा मार्ग पर अकेली खड़ी 70 वर्षीय वृद्ध महिला सुमित्रा देवी निवासी ग्राम रायनगर को पुलिस ने अपनी सरकारी वाहन से सुरक्षित घर पहुंचाया। थाना प्रभारी निरीक्षक कमल भाटी के अनुसार, पुलिस टीम गश्त और वाहन चेकिंग कर रही थी। महिला वाहन न मिलने से परेशान थीं। पुलिस ने तुरंत सरकारी वाहन से उन्हें रायनगर स्थित घर पहुंचाया। परिजनों ने पुलिस का आभार जताया।