चंदौसी: बिरनी गांव में मुख मार्ग में जल भरने से ग्रामीण परेशान, दलदल और कीचड़ की सफाई व्यवस्था को लेकर उठाई मांग
ग्राम पंचायत बेरनी में मुख्य मार्ग पर वर्षों से बने दलदल और जलभराव से ग्रामीणों का जीवन प्रभावित है। गौरीशंकर यादव के मकान से सद्दाम के मकान तक करीब 100 मीटर मार्ग पर कीचड़ और गंदगी के कारण लोगों का निकलना मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि सफाई कर्मी कभी नहीं आता, जिससे दुर्गंध और मच्छरों का प्रकोप बढ़ रहा है।