टेहरोली: टहरौली पुलिस ने चोरी की मूंगफली के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा
थाना टहरौली क्षेत्र के धवारी में कुछ महीने पहले महेश पटेल के बाड़े में रखी 20 मूंगफली की झालों को चोरों ने रात्रि का फायदा उठा कर चोरी कर लिया था किसान महेश पटेल की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू की धीरे धीरे चोरी करने वाली कड़ी खुल कर सामने आने पर पुलिस को मुखबिर से सूचना पर गिरफ्तार कर लिया है