बारा: जारी गांव के पास अनियंत्रित स्कूल वैन मोटरसाइकिल पर चढ़ी, मोटरसाइकिल हुई क्षतिग्रस्त
घटना प्रयागराज के यमुनानगर कौंधियारा थाना क्षेत्र के जारी चौकी के जारी गांव के पास की है,जहां पर तेज रफ्तार अनियंत्रित स्कूली वैन सड़क किनारे खड़ी मोटरसाइकिल पर जा चढ़ी,गनीमत रही की कोई चोटिल नहीं हुआ,हालांकि लोग बाल -बाल बचे हैं,जबकि वह चढ़ने की वजह से बाइक क्षतिग्रस्त हो गई लोगों द्वारा पुलिस को मामले की सूचना दी गई मौके पर पुलिस द्वारा बाइक को निकाला गया।