बागीदौरा: छीच शराब दुकान की मालकिन ने आबकारी अधिकारी को लौटाई चाबी, लोकेशन की कॉपी नहीं देने पर हुआ विवाद
नौगामा। छीच में सरकारी शराब दुकान की मालकिन दीपिका कुंवर ने आबकारी विभाग में पहुंचकर अपनी दुकान की चाबी वापस लौटा दी। यह कदम उन्होंने दुकान के लोकेशन की कॉपी नहीं देने की बात और कथित दबाव के विरोध में उठाया। दीपिका कुंवर ने आज गुरूवार सुबह 11बजे बताया कि उनके नाम से देशी मदिरा की दुकान वर्ष 2021-22 में ग्राम छींच में आवंटित हुई थी और तब से वह उसी स्थान पर न