खगड़िया: राजधाम गांव के पास रोड पार करते समय ट्रक की टक्कर से एक युवक की हुई मौत, सदर अस्पताल में हुआ पोस्टमार्टम
महेशखूंट थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-107 पार करने के दौरान राजधाम गांव के पास बुधवार दिन के 2:00 बजे को ट्रक की ठोकर लगने से एक युवक की घटनास्थल पर मौत हो गई। मृत युवक छोटी झिकटिया गांव निवासी उमेश चौरसिया का 35 वर्षीय पुत्र विजय कुमार बताया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार युवक एनएच-107 पार कर अपने खाद की दुकान पर जा रहा रहा था।