पूसा: नल जल बंद होने से आक्रोशित ग्रामीणों ने हरपुर चौक पर सड़क जाम किया
समस्तीपुर जिले के पूसा प्रखंड के दक्षिणी हरपुर पंचायत के वार्ड 10 में एक सप्ताह से नल जल का पानी बंद रहने के कारण आक्रोशित ग्रामीणों ने शनिवार 11:00 के आसपास समस्तीपुर पूसा मार्ग के हरपुर चौक पर सड़क जाम कर दिया है। जाम की सूचना पर पुसा थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाने बुझाने का प्रयास कर रही है।