फतेहपुर: हाईस्कूल में बेटी ने टॉप किया, पिता ने अध्यापकों के चरणों में गिरकर कहा- बेटी ने बढ़ाया मान, खागा का मामला
फतेहपुर जिले के खागा के सरस्वती बाल मंदिर की छात्रा शिवानी बिंद ने यूपी टॉपटेन लिस्ट में नाम आने पर पिता भावुक होकर प्रिंसिपल के चरणों में गिरकर कहा कि उसके परिवार ने कभी ऐसा नहीं सोचा था कि उसे ऐसा सम्मान मिलेगा। आज जो बेटी ने किया उसका वह संदेश यह देना चाहता है कि बेटा बेटी एक समान है। टॉपर शिवानी बिंद भदोही जनपद की रहने वाली है। पिता बैंक मैनेजर है।