राजगढ़ी: यमुनोत्री हाईवे पर फूलचट्टी के समीप सड़क धंसने से बस का टायर गड्डे में फंस गया, लंबा जाम लग गया
यमुनोत्री हाईवे पर हनुमान चट्टी और फूलचट्टी के बीच सड़क की बदहाल स्थिति लगातार दुघर्टनाओं को न्योता दे रही है। शनिवार शाम 5 बजे यात्रियों से भरी बस यमुनोत्री धाम की ओर जा रही थी। तभी अचानक फूलचट्टी के समीप बदहाल सड़क धंसने के कारण बस का टायर गड्डे में फंस गया। यह तो गनीमत रही कि बस पलटने से बच गई, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। इस कारण वहां पर जाम लगा रहा,