राजगढ़ी: कुपड़ा, कुनसाला व त्रिखाली के स्कूली बच्चे सड़क नहीं खुलने से जोखिम के साथ आवाजाही करने को विवश हैं #Jansamasya
बडकोट तहसील के कुपड़ा, कुनसाला, त्रिखली गांव में आपदा के 20 दिन बाद भी हालात नहीं सुधरे हैं। तीन गांव को जोड़ने वाली सड़क 20 दिनों से बंद है। जिस कारण ग्रामीण व स्कूली बच्चे क्षतिग्रस्त पुल से आवाजाही करने को मजबूर हैं।तस्वीरें बता रही है ग्रामीण आफत में है और कभी भी बड़ा हादसा ग्रामीणों के साथ घट सकता है।