राजगढ़ी: प्लास्टिक की केन से अवैध अंग्रेजी शराब की तस्करी करते एक व्यक्ति को किया गया गिरफ्तार
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मध्यनजर उत्तरकाशी पुलिस नशा तस्करों एवं संदिग्ध लोगों पर लगातार सतर्क दृष्टि बनाए हुए है। पुलिस उपाधीक्षक उत्तरकाशी के पर्यवेक्षण एवं थानाध्यक्ष बडकोट दीपक कठैत के नेतृत्व में बडकोट पुलिस द्वारा आज चैकिंग के दौरान जयबीर लाल नाम के व्यक्ति को 18 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।