कांके: रांची के कांटाटोली स्थित अवैध सिटी अल्ट्रासाउंड सेंटर पर जिला प्रशासन द्वारा की गई कार्रवाई छापेमारी कर जब्त की गई मशीन।
Kanke, Ranchi | Jun 24, 2026 रांची डीसी मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देशानुसार जिला प्रशासन द्वारा अवैध रूप से संचालित अल्ट्रासाउंड सेंटर के विरुद्ध बुधवार को करीब 12 बजे गुप्त सूचना के आधार पर कांटा टोली चौक के निकट Galaxy Complex के प्रथम तल पर स्थित City Ultrasound नामक केंद्र पर छापेमारी कर मशीन को जप्त किया गया और केंद्र को सील कर दिया गया।