गोरखपुर: चलती ट्रेन पर पत्थर मारने वाले को GRP पुलिस गोरखपुर ने गिरफ्तार किया, आरोपी ने कहा- शराब के नशे में गलती हो गई
GRP पुलिस ने छावनी रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 5 के पूर्वी छोर से आरोपी को पकड़ा।गिरफ्तार युवक की पहचान मासूम अली के रूप में हुई है,जो कुशीनगर जिले के पड़रौना थाना क्षेत्र के पिपरा मजरा गांव का निवासी है।रेलवे संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की अलग अलग धाराओं में आरोपी के खिलाफ जीआरपी थाना गोरखपुर में मुकदमा दर्ज है।पूछताछ के आरोपी ने अपना जुर्म कबूल किया है।