बक्सर के महर्षि विश्वामित्र महाविद्यालय में आयोजित त्रिदिवसीय वार्षिक खेलकूद महोत्सव का समापन शनिवार को 4:00 बजे अपराह्न में हुआ। समारोह की मुख्य अतिथि बक्सर नगर परिषद की मुख्य पार्षद कामरुन निशा थीं। जिनके हाथों सफल प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। सफल प्रतिभागी अंतर महाविद्यालय स्तर पर आयोजित होने वाले खेलकूद मे महाविद्यालय का प्रतिनिधित्व करेंगे।