खनियाधाना: ग्राम अछरोंनी में डॉ. अंबेडकर जयंती पर निकली भव्य शोभायात्रा, विधायक प्रीतम सिंह लोधी हुए शामिल
पिछोर। विधानसभा क्षेत्र के ग्राम अछरोंनी में मंगलवार शाम लगभग 6 बजे भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। शोभायात्रा में पिछोर के लोकप्रिय विधायक प्रीतम सिंह लोधी और मंडल अध्यक्ष मोहरी कला अरविंद लोधी जी भी सम्मिलित हुए। महिलाओं, बच्चों और युवाओं का अद्भुत उत्साह देखने को