बगोदर: बेको पूर्वी मे अयोध्या मे राम मंदिर उद्घाटन को लेकर निकाली गई शोभा यात्रा
अयोध्या मे नवनिर्मित श्रीराम मंदिर की उद्घाटन को लेकर शनिवार को बगोदर प्रखंड के बेको पूर्वी मे गाजे बाजे के साथ भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा गंधौनिया शिव मंदिर परिसर से निकल कर सुन्दरुटांड, भण्डारटोला होते हुए बेको पंच मंदिर पहुंचा वहां से निकल कर गोपालडीह होते हुए पुन: गंधौनिया शिव मंदिर पहुंच कर समापन हो गया।इ जय श्रीराम की उदघोष पूरा ईलाका भक्तिमय हो गया।