अररिया: पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की प्रगति को लेकर डीएम ने अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, दिए कई निर्देश
Araria, Araria | May 26, 2026 जिला पदाधिकारी अररिया श्री विनोद दूहन की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना अंतर्गत जिला स्तरीय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत घरेलू उपभोक्ताओं की छतों पर सोलर पैनल अधिष्ठापन एवं कुटीर ज्योति उपभोक्ताओं के लिए मुफ्त सोलर पैनल लगाने की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।