झाझा: आदर्श कॉलोनी में एक घर के पास खड़ी ई-रिक्शा से तीन बैटरी की हुई चोरी
Jhajha, Jamui | Jul 12, 2026 झाझा नगर क्षेत्र के आदर्श कॉलोनी में एक घर के पास खड़ी ई रिक्शा में लगे तीन बैटरी चोरी हो जाने का मामला सामने आया। रविवार की सुबह 7 बजे ई रिक्शा मालिक मुकेश कुमार ने बताया कि रात्रि में घर के पास ही ई रिक्शा लगाकर खाना खाने के बाद सोने के लिए चला गया सुबह उठकर देखा तो ई रिक्शा से तीन बैट्री गायब है। मुकेश ने बताया कि तीनों बैट्री की कीमत करीब 45 हजार रुपए था।