लोहरदगा: लोहरदगा में हमर अधिकार मंच व सूचना अधिकार रक्षा मंच की बैठक, 26 अप्रैल को भ्रष्टाचार के दस्तावेज आएंगे सामने
लोहरदगा के होटल केतकी पैलेस में शुक्रवार अपराह्न लगभग 3:00 बजे हमर अधिकार मंच एवं भारतीय सूचना अधिकार रक्षा मंच की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता हमर अधिकार मंच के केंद्रीय सचिव सह जिला अध्यक्ष भारतीय सूचना अधिकार रक्षा मंच शकील अख्तर ने की।