बालोद: लाटाबोड़ में बायोगैस संयंत्र का संचालन अपेक्षित स्तर पर नहीं मिला, सीईओ ने लगाई फटकार, तत्काल सुधार के दिए निर्देश
Balod, Balod | Jun 17, 2026 जिला पंचायत के सीईओ सुनील चंद्रवंशी ने बालोद विकासखंड के ग्राम लाटाबोड़ में स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत स्थापित बायोगैस संयंत्र का निरीक्षण किया। जनसंपर्क अधिकारी चंद्रेश ठाकुर ने बताया कि निरीक्षण के दौरान सीईओ ने संयंत्र की वर्तमान संचालन स्थिति, गैस उत्पादन क्षमता, जैविक अपशिष्ट की उपलब्धता और रखरखाव व्यवस्था का विस्तृत जायजा लिया।