मुरैना नगर: नंदेपुरा तिराहा पर पुलिस की घेराबंदी, अवैध हथियार के साथ बाइक सवार दो युवक दबोचे, 315 बोर का कट्टा बरामद
मुरैना शहर के स्टेशन रोड थाना पुलिस ने बीती देर रात कार्रवाई करते हुए नंदेपुरा तिराहा के पास संदिग्ध हालत में खड़े दो बाइक सवार युवकों को पकड़ लिया। तलाशी में उनके पास से 315 बोर का कट्टा और जिंदा कारतूस बरामद हुए। पकड़े गए गौरव गुर्जर और आकाश गुर्जर निवासी बनरौली के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर पूछताछ की जा रही है।