तारापुर: तारापुर के अस्पतालों में अग्नि सुरक्षा जागरूकता अभियान, कर्मियों को दिया प्रशिक्षण
Tarapur, Munger | Apr 15, 2026 अग्निशमन सेवा सप्ताह 14 से 20 अप्रैल के तहत पहले दिन तारापुर अग्निशमालय की टीम ने अनुमंडल अस्पताल तारापुर और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संग्रामपुर में सघन अग्नि सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया. इस दौरान अस्पताल कर्मियों को आग लगने की स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया,सुरक्षित निकासी और रेस्क्यू के व्यावहारिक तरीके मौके पर ही समझाएं गए.